बिहार-झारखण्‍डराज्य

बिहार के पटना, अरवल और मुंगेर में औद्योगिक विकास की तैयारी, 1,027 एकड़ से अधिक जमीन होगी अधिग्रहित

पटना 
बिहार सरकार की ओर से उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं लाई जा रही हैं. ऐसे में राज्य के तीन जिलों में औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए काम तेज कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, बिहार के तीन जिलों पटना, अरवल और मुंगेर जिले में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए जमीन अधिग्रहण का काम तेज कर दिया गया है.

पटना जिले में होगा जमीन अधिग्रहण
पटना जिले की बात करें तो, राजधानी में खेल अवसंरचना के विकास के लिए लगभग 100 एकड़ की जमीन अधिग्रहण की तैयारी है. इसे लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने जानकारी दी. उन्होंने मधुबनी जिले को लेकर जानकारी दी. दिलीप जायसवाल ने कहा, मधुबनी जिले में औद्योगिक विकास के लिए 398 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है.

मंत्री दिलीप जायसवाल ने दी पूरी जानकारी
उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र के लिए मौजा बंगामा में करीब 227 करोड़ रुपये और मौजा लोहाना में करीब 171 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है. यह पहल मधुबनी जिले में औद्योगिक विकास को लेकर बेहद खास मानी जा रही है. इससे जिले में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलने की बात कही जा रही है.

कहां-कितनी जमीन का होगा अधिग्रहण
इसके अलावा भी अन्य जिलों के बारे में जानकारी मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने दी. उन्होंने कहा, अरवल जिले में औद्योगिक क्षेत्र के लिए 61.42 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा. पटना जिले में 499.612 एकड़ जमीन और मुंगेर जिले में 466.4917 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किए जाने की तैयारी है. इस तरह से तीन से चार जिलों में उद्योग को बढ़ावा देने को लेकर कार्रवाई तेज कर दी गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button